PSEB  ने बदला सर्टिफिकेट में सुधार का तरीका, अब घर बैठे होगा काम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Oct, 2026 05:58 PM

pseb changes certificate correction process

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों और आम लोगों के लिए सर्टिफिकेट से जुड़ी सेवाओं को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सर्टिफिकेट में दर्ज विवरण में सुधार के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है।

एस.ए.एस. नगर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों और आम लोगों के लिए सर्टिफिकेट से जुड़ी सेवाओं को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सर्टिफिकेट में दर्ज विवरण में सुधार के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है।

नई सुविधा के तहत अब आवेदक घर बैठे ही अपने सर्टिफिकेट में दर्ज नाम, पिता या माता का नाम, जन्म तिथि समेत अन्य विवरणों में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पहले सर्टिफिकेट में सुधार करवाने के लिए आवेदकों को जरूरी दस्तावेजों की जांच करवाने और आवेदन जमा करने के लिए बोर्ड के क्षेत्रीय या मुख्य कार्यालय में खुद जाना पड़ता था। इसके अलावा आवेदन की स्थिति जानने के लिए भी बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे खासकर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी होती थी।

PSEB के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह (IAS Retd.) ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नागरिकों को सरकारी सेवाएं निर्धारित समय में उपलब्ध करवाने के लिए लागू Punjab Transparency and Accountability in Delivery of Public Services Act के तहत यह सुविधा शुरू की गई है।

और ये भी पढ़े

    पहले सर्टिफिकेट में सुधार के मामलों को पूरा होने में 45 दिन तक का समय लग सकता था। अब बोर्ड ने इसे घटाकर 21 दिनों के भीतर सुधार के बाद सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है।

    इसके लिए बोर्ड ने certificate.pseb.ac.in नाम से नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर प्रत्येक सेवा के लिए जरूरी दस्तावेज, शर्तें और आवेदन जमा करने से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

    आवेदक पोर्टल के जरिए घर बैठे आवेदन भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और ऑनलाइन फीस भी जमा करवा सकेंगे। आवेदन जमा करने से लेकर केस की स्थिति जानने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

    बोर्ड के मुताबिक, ऑनलाइन व्यवस्था से सर्टिफिकेट सुधार के मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही आवेदकों को अनधिकृत बिचौलियों या एजेंटों के चक्कर में पड़ने से भी राहत मिलेगी। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि सर्टिफिकेट में सुधार या अन्य उपलब्ध सेवाओं के लिए केवल अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

    PSEB के अनुसार, यह पहल नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सर्टिफिकेट संबंधी सेवाएं आसान, सुविधाजनक, समयबद्ध और पारदर्शी होंगी।

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!