IAS पोपली के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,डॉक्टरों ने खोला ये राज

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2022 11:02 AM

postmartam report

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब के आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे कार्तिक ने गोली मारकर आत्महत्या की है।

चंडीगढ़(सुशील राज): भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब के आई.ए.एस. संजय पोपली के बेटे कार्तिक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। यह खुलासा डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया है। 

जांच में सामने आया कि कार्तिक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। रिपोर्ट में माथे पर गोली के घाव के आकार, जख्म वाली जगह मौजूद गन पाउडर, बाएं हाथ की जांच, गोली चलने की दिशा आदि जांच के बाद आत्महत्या बताया गया है।  सूत्रों के मुताबिक मृतक के बाएं हाथ में गन पाउडर भी मिला था जिसे जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया था। वहीं, पुलिस ने पिस्टल और गोली के खोल को बैलिस्टिक जांच के लिए भेज रखा है। विजिलेंस टीम आई.ए.एस. संजय पोपली को लेकर सैक्टर 11 स्थित कोठी पर आई थी। इस दौरान उनके बेटे कार्तिक ने पहली मंजिल पर कमरे में पिस्टल से सिर में गोली मार ली थी। मां ने विजिलेंस पर गोली मारने के आरोप लगाए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!