'नालेज शेयरिंग समझौते' के बाद पंजाब में गरमाई राजनीति, सुखपाल खैहरा ने दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Apr, 2022 05:44 PM

politics heats up in punjab after  knowledge sharing agreement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से आज दिल्ली और पंजाब की सरकारों दरमियान ‘नालेज शेयरिंग समझौता’ किया गया।

जालंधर (ब्यूरो) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से आज दिल्ली और पंजाब की सरकारों दरमियान ‘नालेज शेयरिंग समझौता’ किया गया। जिसका मतलब है ज्ञान का तबादला। इस समझौते के अंतर्गत दोनों सरकारें एक-दूसरे से हर क्षेत्र में ज्ञान को सांझा करेंगी। इस समझौते बाद पंजाब की ‘आप ’ सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बधाई दी, जिनमें ज्यादातर ट्वीट हिंदी में हैं।

सुखपाल खैहरा ने ट्वीट करते कहा है कि ये सभी टवीटस पंजाब के विधायकों द्वारा दिल्ली टीम की तरफ से अपने गलत फैसले को जायज ठहराने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट है कि ‘आप’ विधायकों के टिवटर हैंडल को दिल्ली ने हाइजैक कर लिया है। इस समझौते को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे निशाने साधे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!