चोर गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी के मोटरसाईकिलों सहित 2 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 May, 2022 08:21 PM

police tightens noose on thief gang

थाना शिमलापुरी के अधीन पड़ती बसंत पार्क चौकी की पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरोह के 2 सदस्यों को काबू किया है।

लुधियाना (मोहिनी): थाना शिमलापुरी के अधीन पड़ती बसंत पार्क चौकी की पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरोह के 2 सदस्यों को काबू किया है। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि टी-प्वाइंट बरोटा रोड, शिमलापुरी पर पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान बरोटा रोड, सिंधवा नहर साइड की ओर आ रहे हैं, जिस पर पुलिस ने फौरन नाकाबंदी करके उक्त चोरों को दबोच लिया। जिनसे सख्ती से पूछताछ की तो चोरों की निशानदेही पर चोरी किए हुए 3 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 379, 411 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करण वर्मा उर्फ मनी पुत्र राम कुमार व ओम प्रकाश उर्फ बबुआ पुत्र तेरस मेहतो न्यू जनता नगर शिमलापुरी के तौर पर हुई है।

इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उक्त गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया गया है जो मोटरसाइकिल व अन्य चोरियां करने के आदी हैं जबकि आरोपी करण वर्मा पर पहले से ही डाबा थाने में चोरी का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य मोटरसाईकिल चोरी करके आगे बेच देते हैं। दोनों चोरों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरेबान तक पहुंचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!