पुलिस ने हिरासत में लिया PTC चैनल का MD, जानें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2022 01:18 PM

police question ptc tv md following complaint lodged by miss punjab contestant

टी.वी. न्यूज चैनल पी.टी.सी. के एम.डी. रविंदर नारायण को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने पी.टी.सी. टी.वी. चैनल के एम.डी. रबिंदर नारायण को हाल ही में एक मिस पंजाबी महिला मामले में एक प्रतियोगी की तरफ से दर्ज करवाई गई एक एफ.आई.आर. बारे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसे एक होटल के कमरे में बंद कर दिया गया और पी.टी.सी. स्टाफ ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पी.टी.सी. हर साल सुंदरता मुकाबले का आयोजन करता है।

जानकारी के अनुसार यह गिरफ़्तारी पिछले दिनों मोहाली में दर्ज हुए केस में हुई है।  रबिंदर नारायण को उनकी रिहायश गुड़गांव से गिरफ़्तार किया गया है। सूत्रों अनुसार इस मामले में एक और मुख्यारोपी लड़की जो एक मिस पंजाबी महिला के नाम पर भोली भाली लड़कियों को गलत धंधे में धकेलती थी। सूत्रों अनुसार दर्ज हुए केस में एक शिकायतकर्त्ता लड़की ने आरोप लगाए थे कि पी.टी.सी. चैनल के मिस पंजाबी महिला के नाम पर लड़कियां बुलाईजातीं थीं और होटलों में रखी जाता थी, जहां कि उनको बड़े बड़े लोगों आगे पेश किया जाता था। अब यह देखना होगा कि इस रैकेट में कौन से कौन से बड़े नेता और बड़े अधिकारी फंसते हैं। 

उधर, इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पी.टी.सी. नैटवर्क के प्रवक्ता ने कहा, " इस मामले में बनाई गई एस.आई.टी. पहले ही हमारे एम.डी. रबिंदर के बयान दर्ज कर चुकी है। 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!