पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त, हिरासत में पत्नी

Edited By Kalash,Updated: 08 Aug, 2026 04:50 PM

retired soldier punjab police investigation

मानसा जिले के गांव ख्याली चहलांवाली में देर रात एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

मानसा (संदीप मित्तल): मानसा जिले के गांव ख्याली चहलांवाली में देर रात एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बलजिंदर सिंह का शव उसके घर से बरामद हुआ। वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच के तहत मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ भेज दिया है। गांववासियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के दो बच्चे बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!