Hooter बजाती आई जीप को पुलिस ने डाला घेरा और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 07 Jun, 2025 04:03 PM

police arrested the youth along with the jeep

ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक जीप को जब्त किया गया है।

बटाला : ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक जीप को जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा रोकी गई जीप का रंग फौजी था और उसमें युवक सवार थे और वह हूटर बजा रहे थे।

इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो यह युवक जीप लेकर भागने लगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने उनका पीछा करके गांधी चौक के पास उन्हें पकड़ लिया और जीप को कब्जे में लेकर उसमें लगे हूटर उतार दिए और फिर युवकों का चालान काटा।

ट्रैफिक इंचार्ज ने फटकार लगाते हुए कहा कि जिन लोगों के वाहनों पर हूटर या काले शीशे लगे हैं, वह अपने वाहनों से हूटर उतार दें और काले शीशे वाले वाहनों पर सफर न करें, अन्यथा पकड़े जाने पर बख्शे नहीं जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!