जालंधर रैली दौरान पी.एम. मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2022 05:59 PM

pm during jalandhar rally modi targeted congress

राज्य में चुनाव प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज जालंधर पहुंचे, जहां पर उन्होंने रैली को संबोधित किया।

जालंधर : राज्य में चुनाव प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज जालंधर पहुंचे, जहां पर उन्होंने रैली को संबोधित किया। इस दौरान पी.एम. मोदी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सारी सरकारें रिमोर्ट कंट्रोल से चलती हैं। अगर कैप्टन ने भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने का मन बनाया है तो उन्होंने संविधान के अनुरूप ही काम किया है। कांग्रेस द्वारा कैप्टन को हटाने के मुद्दे पर पी.एम. मोदी ने कहा कि कांग्रेस को इसकी सजा मिल रही है। आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर चुकी है। इनकी पार्टी के नेता आपस में ही उलझे हुए हैं और इनके अपने ही लोग सारी पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास क्या करेंगे। 

पी.एम. मोदी ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस का रिमोर्ट कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वह पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। जब तक उनके हाथों में रिमोर्ट रहेगा, पंजाब का भला नहीं हो सकता। कांग्रेस हमेशा सत्ता का दुरुपयोग करती आई है। इनके नेता पंजाब को नशा मुक्त करने का ऐलान करते हैं, लेकिन शहरों के नुक्कड़ों में इन्हीं लोगों के शराब ठेके खुले हुए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!