मारामारी के बीच राहत: मुख्यमंत्री की फोटो लगी 2 हजार बोरी राहत सामग्री तैयार

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2020 10:25 AM

photograph of chief minister 2 thousand sack relief materials ready

कोरोना वायरस के चलते जनता में फैली दहशत, आर्थिक शोषण व कालाबाजारी के बीच एक राहत भरी खबर आई है।

अमृतसर (नीरज) : कोरोना वायरस के चलते जनता में फैली दहशत, आर्थिक शोषण व कालाबाजारी के बीच एक राहत भरी खबर आई है। जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री की फोटो लगी 2 हजार बोरी राहत सामग्री तैयार कर ली गई है जिनको एक-दिनों में विधान सभा हलकों में बांटा जाएगा।

इस बोरी में 10 किलो आटा, 2 किलो चीनी व 2 किलो दाल है। पता चला है कि हर एक विधान सभा हलके में 8 हजार बोरी का वितरण किया जाएगा। इसके लिए खुराक व सिविल सप्लाई विभाग व स्थानीय पार्षदों की मदद ली जाएगी। रा’य सरकार की तरफ से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि राहत सामग्री का वितरण करते समय पार्टीबाजी न देखी जाए और सेहत विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!