कपूरथला राइस मिल में लगी भयानक आग, 500 से ज्यादा धान की बोरियां जलकर राख

Edited By Kamini,Updated: 22 Jan, 2026 07:24 PM

fire in a rice mill

कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक राइस शेलर मिल में आज धान ड्रायर में अचानक आग लग गई।

कपूरथला (गुरप्रीत): कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक राइस शेलर मिल में आज धान ड्रायर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि यह तेजी से पास की धान की बोरियों तक फैल गई। आग में पास में पड़ी करीब 800 धान की बोरियां जल गईं। इस हादसे में मिल मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ऑफिसर गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए दो फायर टेंडर की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार काम कर रही थी ताकि इसे दूसरे इलाकों में फैलने से रोका जा सके। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10:45 बजे सुल्तानपुर रोड पर स्थित एक शेलर के ड्रायर में आग लग गई। इसके तुरंत बाद फायर ऑफिसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। मिल मालिक के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपये का धान जल गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!