लोगों को मिलेगी राहत, सोमवार को फिर से चलेंगी सरकारी बसें

Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2022 08:18 PM

people will get relief government buses will run again on monday

राज्य में बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

लुधियाना  (सुरिन्द्र सन्नी): राज्य में बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री से बैठक का आश्वासन मिलने के बाद पंजाब रोडवेज पी.आर.टी.सी., पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने आगे 2 दिन की हड़ताल को रद्द कर दिया है। इससे पहले यूनियन ने 3 दिन की हड़ताल की घोषणा कर सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया था। 15 अगस्त से कांट्रैक्ट कर्मी काम पर लौट आएंगे। इसकी पुष्टि यूनियन के प्रांतीय महासचिव शमशेर सिंह ने की है।

हड़ताल के पहले दिन रविवार को ही यूनियन के नेताओं को मुख्यमंत्री ऑफिस के माध्यम से संदेश मिला जिसमें 18 अगस्त को उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद यूनियन ने आगे 2 दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन उन्हें पक्का करने सहित करने कई अन्य मांगों को लेकर पिछले काफी समय से हड़ताल कर रही है। इसके साथ ही यूनियन ने 15 अगस्त को लुधियाना में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने आ रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध काले झंडे लेकर करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से सरकारी एजेंसियों के हाथ- पैर फुले हुए थे।

बताया जा रहा है लुधियाना प्रशासन के सीनियर अधिकारियों की दखलंदाजी के बाद यूनियन नेताओं को मना लिया गया है तथा उनकी सी.एम. मान के साथ बैठक फिक्स की गई है। यूनियन द्वारा बैठक के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि पंजाब रोडवेज के अधीन पी.आर.टी.सी. व पनबस में पक्की भर्ती की बजाय 7500 के करीब कर्मी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर आउट सोर्स के जरिए भर्ती किए गए हैं जो 2700 के करीब सरकारी बसों को संभाल रहे हैं। जबकि पक्के ड्राइवर और कंडक्टरों की संख्या अब नाममात्र ही रह गई है।

यूनियन नेताओं ने पंजाब रोडवेज व पनबस डिपो के आगे धरने लगाकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। हालांकि प्रशासन ने किसी अनहोनी घटना से बचाव के लिए पुलिस फोर्स का इंतजाम भी कर रखा था। हड़ताल के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विशेषकर महिलाएं जो सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर की सुविधा का लाभ उठा रही थी उन्हें प्राइवेट बसों में किराया अदा करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!