Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Sep, 2025 05:24 PM

वारदात के बाद से अब तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
मंडी गोबिंदगढ़(मग्गो): एक मिनट चाय देरी से मिलने पर चाय वाले की मारपीट कर उसकी पींठ में 2 युवकों ने नुकीली वस्तु घोप दी। हमले के बाद चाय वाला घायल हालत अस्पताल में इलाज करवा रहा है।
इस दौरान चाय बेचने वाले सूरज कुमार ने जानकारी देते बताया कि उसकी दुकान पर 2 युवक आए और उन्होंने 2 कप चाय मांगी। जब चाय एक मिनट लेट हो गई तो उन्होंने चाय पीने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी मारपीट करनी शुरू दी और उसकी पींठ में नुकीली वस्तु से वार कर दिया। फिलहाल वारदात के बाद अभी तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here