INDO-PAK बार्डर पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग

Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2021 09:23 AM

pakistani drone seen at at border

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसकी भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश नाकाम कर दी।

कलानौर/बटालापंकेस) : भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसकी भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश नाकाम कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 89 बटालियन अधीन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जब मेतला बी.ओ.पी. के पास सुबह 11.30 बजे पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा तो उन्होंने ड्रोन पर फायरिंग की जिस पर वह वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गया। वर्णनीय है कि 2 माह में 11 बार भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते पाया गया। आज जिस बी.ओ.पी. मेतला के पास यह ड्रोन दिखाई दिया वहां पर 5वीं बार यह ड्रोन देखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!