Edited By Kalash,Updated: 08 Dec, 2024 11:09 AM

स्थानीय कस्बा लाडोवाल में बीती रात एक तूड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली फुटपाथ से जा टकराई।
लुधियाना (अनिल): स्थानीय कस्बा लाडोवाल में बीती रात एक तूड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली फुटपाथ से जा टकराई। इस कारण ट्रैक्टर पर बैठे चार व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों की तूड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है की तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अमृतसर से लुधियाना की तरफ जा रही थी। जांच अधिकारी थानेदार विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मृतक व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here