ओ.पी. सोनी ने विकास कार्यों का लिया जायजा, सुनी लोगों की मुश्किलें

Edited By Kamini,Updated: 03 Jan, 2022 08:20 PM

op soni took stock of the development works

ओम प्रकाश सोनी द्वारा पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 71 के अधीन इलाके झबाल रोड में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली डेरी कंपलेक्स वाली रोड का उद्घाटन किया गया । इस दौरान उन्होंने कहा कि जनवरी चुनाव दौरान किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है।...

अमृतसर (गुरिंदर सागर):  ओम प्रकाश सोनी द्वारा पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 71 के अधीन इलाके झबाल रोड में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली डेरी कंपलेक्स वाली रोड का उद्घाटन किया गया । इस दौरान उन्होंने कहा कि जनवरी चुनाव दौरान किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। पार्षद विकास सोनी ने बताया कि ओम प्रकाश सोनी द्वारा इलाके में निरंतर विकास कार्य जारी हैं। केंद्रीय हल्के के सभी विकास कार्यों को मुकम्मल किया जा रहा है। पार्षद विकास सोनी ने बताया कि ओम प्रकाश सोनी द्वारा केंद्रीय की सभी वार्डों में 95 फीसदी से भी ज्यादा विकास कार्यों को मुकम्मल कर दिया गया है। आने वाले 10-15 दिनों में सभी विकास कार्यों को पूर्ण रूप से मुकम्मल कर दिया जाएगा।

इस दौरान पार्षद विकास सोनी ने इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और ठेकेदारों और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ  पार्षद विकास सोनी ने इलाके के लोगों की मुश्किलों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समाधान करवाया। इस मौके युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा, पार्षद पति लखविंदर सिंह लक्खा, सरदार सरबजीत सिंह लाटी, जगविंदर सिंह जाज ब्लॉक प्रधान, अमन कुमार सहित अन्य इलाका निवासी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!