नकाबपोशों की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए युवकों में से एक की हुई मौत

Edited By Kamini,Updated: 08 Mar, 2022 07:50 PM

one of the youths who was seriously injured in the firing of masked men dies

करीब 3 दिन पहले कस्बा वडाला बांगर में नकाबपोशों द्वारा की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए 2 युवकों में से एक की आज मौत हो गई। इस संबंध में कलानौर थाना के एस.एच............

बटाला ( योगी, अश्विनी) : करीब 3 दिन पहले कस्बा वडाला बांगर में नकाबपोशों द्वारा की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए 2 युवकों में से एक की आज मौत हो गई। इस संबंध में कलानौर थाना के एस.एच.ओ. रूपिंदर सिंह ने बताया कि 5 मार्च को वडाला बांगर कस्बे में अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों द्वारा निंदा चिकन कॉनर में बैठे कुछ नौजवानों पर फायरिंग करने के साथा-साथ  तेजधार हथियारों से हमला किया गया था जिसमें एक की मौत हो गई।  हादसे में 2 युवक दलजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ढेसिया  व गगनदीप सिंह निवासी भंडवां गंभीर रूप से घायल हो गए थे।0

पुलिस प्रमुख ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह युवक दलजीत सिंह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दलजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया गया है। कलानौर थाने में अज्ञात नकाबपोशों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!