Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2026 11:36 AM

फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब नकाबपोश
फगवाड़ा(सोनू): फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक की कार पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
हमले के दौरान एक गोली युवक की कार के साइड दरवाजे (ताकी) में जा लगी, जबकि गाड़ी के शीशे भी टूट गए। गनीमत रही कि इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ने कुछ समय पहले CIA स्टाफ फगवाड़ा के 4 कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में विजिलेंस से गिरफ्तार करवाया था। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।
पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे पहले फोन पर धमकियां दी गई थीं कि वह केस में गवाही उनके हक में दे, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। हमलावरों ने फायरिंग के दौरान भी धमकी दी कि “यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।