चंडीगढ़ धमाके पर भाजपा नेता श्वेत मलिक का AAP पर बड़ा आरोप… “वर्करों को डराने की साजिश”

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Apr, 2026 06:55 PM

on the chandigarh blast shwet malik said a conspiracy to intimidate workers

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि पंजाब में भाजपा जिस तरह से राज्य सरकार की नाकामियों को सबके सामने ला रही है, यह शायद उसी का नतीजा...

जालंधर  : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि पंजाब में भाजपा जिस तरह से राज्य सरकार की नाकामियों को सबके सामने ला रही है, यह शायद उसी का नतीजा है कि भाजपा व उसके वर्करों को डराने की कोशिश की जा रही है।

मलिक ने कहा कि पंजाब में पहले भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हैंड ग्रेनेड फैंका गया और अब चंडीगढ़ में भी भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका करके स्थिति को और खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय गैंगस्टर्स और माहौल खराब करने वालों का राज है। आम आदमी पार्टी की सत्ता तो कबकी खत्म हो गई है। अब राज्य को शरारती तत्व चला रहे हैं, जो पंजाब का भला कभी नहीं चाहते थे। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उन लोगों के आगे सरेंडर कर दिया है। यही कारण है कि पंजाब में आए दिन फिरौती व फायरिंग आम बात हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सदा ही पंजाब के लोगों की बात की है और पिछले कुछ समय से जिस तरह से भाजपा ने एक बार फिर से जनता में जाकर उनके मुद्दों को उठाना शुरू किया है, तो पंजाब का भला न चाहने वालों में एक बार फिर घबराहट फैल गई है। चंडीगढ़ की घटना भाजपा के वर्कर तथा नेताओं को डराने की एक कोशिश है, लेकिन ये लोग शायद यह नहीं जानते कि भाजपा का कर्मठ वर्कर कभी भी पीछे नहीं हटेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!