Edited By Kamini,Updated: 05 Jan, 2022 08:03 PM

जिला होशियारपुर में आज ओमीक्रोन ने दस्तक दी। पुर्तगाल से आई जिला होशियारपुर के गांव जहूरा की 42 वर्षीय एक महिला ओमीक्रोन पॉजिटिव पाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर ने पंजाब केसरी को बताया कि यह महिला इंगलैंड के रास्ते पुर्तगाल से गत 28 दिसम्बर...
होशियारपुर (राजेश जैन): जिला होशियारपुर में आज ओमीक्रोन ने दस्तक दी। पुर्तगाल से आई जिला होशियारपुर के गांव जहूरा की 42 वर्षीय एक महिला ओमीक्रोन पॉजिटिव पाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर ने पंजाब केसरी को बताया कि यह महिला इंगलैंड के रास्ते पुर्तगाल से गत 28 दिसम्बर को दिल्ली पहुंची थी। यहां इसके कोरोना सैंपल लिए गए। इन सैंपलों की गहन जांच के उपरांत आज ओमीक्रोन पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीमें पीड़ित महिला के गांव भेज दी गई हैं। सीनियर मैडीकल अफसर डॉ. प्रीत महिन्द्र सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम पीड़ित महिला में बीमारी के लक्ष्णों संबंधी जांच कर अगला फैसला लेगी। इसी दौरान उक्त महिला के ओमीक्रोन पीड़ित होने के उपरांत खबर फैलते ही जिला में दहशत का माहौल व्याप्त है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here