लुधियाना कोरोना : वैक्सीनेशन लगवाने वालों की संख्या बढ़ी, आज इतने नए केस आए पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2022 09:55 PM

number of vaccinations increased new cases came positive

विशेषज्ञ द्वारा दी जा रही चेतावनी जिसमें कहा जा रहा है कि जून में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। इससे वैक्सीन की दूसरी डोज ..................

लुधियाना 12 मार्च (सहगल): विशेषज्ञ द्वारा दी जा रही चेतावनी जिसमें कहा जा रहा है कि जून में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। इससे वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या में एकाएक वृद्धि होने लगी है। गौरतलब है कि जिले में 9 लाख से अधिक ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने पहली डोज ही लगवाई है जबकि दूसरी डोज बकाया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 253 कैंपो में में 8352 लोगों ने वैक्सीन लगवाई जबकि 50 लोगों ने निजी अस्पताल में जाकर टीकाकरण कराया है। इस तरह 8402 लोगों में से 5947 लोग ऐसे थे जिन्होंने दूसरी डोज लगवाई। 167 लोगों ने बूस्टर डोज का इंजेक्शन लगवाया जबकि 2288 लोगों ने पहली डोज लगवाई। इनमें से 855 15 वर्ष आयु से अधिक के किशोर शामिल थे।

2383 सैंपल, पॉजिटिव आए 2
कोरोना को लेकर जिले में हालात काबू में है। स्थानीय अस्पतालों में आज 2 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 2 मरीजों को ठीक होने के उपरांत आज डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 रह गई है इनमें 32 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ स्थित लैब में 2383 सैंपल की जांच की गई जिसमें 2 मरीजों को ही पॉजिटिव पाया गया। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 109737 हो गई है जबकि 2277 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!