अब पंजाब के इस इलाके से मिला ग्रेनेड! पुलिस ने ‘फौजी’ को किया गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Dec, 2025 11:36 PM

now a grenade has been recovered from this area of  punjab

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सेना से फरार राजबीर सिंह उर्फ ‘फौजी’ और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान एक हैंड ग्रेनेड और आधा किलो हेरोइन बरामद की है। राजबीर सिंह एक जासूसी मामले में भी वांछित बताया जा रहा है।

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सेना से फरार राजबीर सिंह उर्फ ‘फौजी’ और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान एक हैंड ग्रेनेड और आधा किलो हेरोइन बरामद की है। राजबीर सिंह एक जासूसी मामले में भी वांछित बताया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, एस.ए.एस. नगर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेना से फरार राजबीर सिंह उर्फ फौजी और उसके साथी को सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आगे और पीछे के कड़ियों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी वित्तीय लेन-देन और नशा तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया, जिसमें एक हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

डीजीपी ने बताया कि राजबीर सिंह इस साल की शुरुआत में अमृतसर देहाती के थाना घरिंडा में दर्ज एक जासूसी मामले में भी वांछित है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वह हरियाणा के सिरसा में महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में भी शामिल था और उसने हैंड ग्रेनेड की सप्लाई तथा हमले के लिए वित्तीय सहायता दी थी। आगे की जांच जारी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!