बड़ी खबर : महिला पर बेअदबी करने के आरोप लगाकर निहंगों ने किया हमला, अस्पताल भर्ती

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jan, 2022 06:29 PM

nihangs attacked by accusing the woman of desecration hospitalized

शहर में आज गुरुद्वारा श्री अलमगीर साहिब मे एक महिला पर बेअदबी करने के आरोप लगाकर उसे घायल करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना : शहर में आज गुरुद्वारा श्री अलमगीर साहिब मे एक महिला पर बेअदबी करने के आरोप लगाकर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पर बेअदबी करने के आरोप लगाते हुए कुछ निहंगों ने तलवारों से हमला घायल कर दिया गया, जिसके बाद महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि महिला अमृत संचार के लिए गुरुद्वारा परिसर में पहुंची थी, लेकिन गुरुद्वारा कर्मियों द्वारा उसे कुछ कारणों से अमृत संचार नहीं कराया गया। जिसके बाद महिला गुरुद्वारे के बाहर ही गुरबाणी का जाप करने लगी। बताया जा रहा है कि महिला के बार-बार कहने पर भी उसे अमृत नहीं छकाया गया। इसके बाद कुछ निहंगों ने महिला पर यह कर हमला कर दिया कि महिला गुरुद्वारे में किसी बेअदबी की घटना को अंजाम देने जा रही  थी। 

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से भी इस मामले में पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस द्वारा अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने किसी बेअदबी होने की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को जानबूझ कर उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई बेअदबी करने के उद्देश्य से ही गुरुद्वारे में नहीं आता है, गुरुद्वारे में हर तरह के लोग आते हैं। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने इस वीडियो के वायरल होने पर भी आपत्ति जताई है। घायल महिला का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक के सदस्य भी महिला के साथ मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!