पंजाब में मौसम को लेकर आई New Update, इन 3 जिलों के लिए Alert जारी

Edited By Kalash,Updated: 25 Aug, 2024 02:02 PM

new weather alert issued

पंजाब में मॉनसून सुस्त होता जा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

चंडीगढ़: पंजाब में मॉनसून सुस्त होता जा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में पॉकेट रेन की संभावना है। इसके साथ ही अमृतसर, तरनतारन सहित पश्चिमी मालवा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।     

2 दिनों के शुष्क मौसम के बाद मंगलवार और बुधवार को मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। पंजाब में दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया।       

जालंधर में शनिवार शाम को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह शनिवार को पटियाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह मोहाली में शनिवार शाम को तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। वहीं आज का तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!