Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Dec, 2021 11:49 AM

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज दोपहर 1 बजे कादियां में हो रही कांग्रेस की रैली को संबोधन करेंगे। मिली जानकारी अनुसार चुनाव को लेकर कांग्रेस की यह रैली फतेह जंग सिंह बाजवा की तरफ से की जा रही है..........
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज दोपहर 1 बजे कादियां में हो रही कांग्रेस की रैली को संबोधन करेंगे। मिली जानकारी अनुसार चुनाव को लेकर कांग्रेस की यह रैली फतेह जंग सिंह बाजवा की तरफ से की जा रही है। बता दे कि राज्य प्रधान बनने के बाद सिद्धू हमेशा अपनी पार्टी के खिलाफ बोलते हमेशा दिखाई दिए हैं, जिसकी कीमत पार्टी को चुनाव में भुगतनी पड़ सकती है। सिद्धू का अपनी पार्टी को लेकर रवैया सख्त होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में इस विधायक के खिलाफ एक बार फिर जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राज्यों की जनता को एक ओर बड़ा तोहफा देने जा रहे है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री चन्नी आज दोपहर को 3 बजे करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंटस पर एक पोस्टर सांझी करते हुए कहा कि ‘इरादा पक्का वादा पक्का’। फिलहाल यह बड़ा ऐलान कौन सा होगा इसका पता 3 बजे ही लगेगा।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू को लेकर दिल्ली CM केजरीवाल का बड़ा दावा, पढ़ें पूरी खबर
इसके साथ ही यदि बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की की जाए तो वह भी आज पठानकोट आ रहे है। पठानकोट में वह शहर के शहीद भगत सिंह चौंक पर पार्टी की तरफ से अयोजित ‘तिरंगा यात्रा ’ का नेतृत्व करेंगे और पंजाब निवासियों को चौथी भी गारंटी देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here