नैशनल निशानेबाज खिलाड़ी ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारने की यह थी वजह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Oct, 2021 11:14 AM

national shooter player commits suicide know what was the reason

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ  स्थान प्राप्त करने वाले तथा कई मैडल जीतने वाले राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी हुनरदीप सिंह ने गत रात्रि डिप्रैशन दौरान अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अमृतसर (जशन): राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ  स्थान प्राप्त करने वाले तथा कई मैडल जीतने वाले राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी हुनरदीप सिंह ने गत रात्रि डिप्रैशन दौरान अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इस संबंध में धारा-174 सी.पी.आर.सी. के तहत कार्रवाई की है। एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन नहीं होने से उसने आत्महत्या की। इस कारण वह बहुत निराश था। पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान रहने लगा जिस कारण वह डिप्रैशन में चला गया। वह इतना उदास था कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार बीते दिन उसके हाथ में चोट लग गई थी। अभी वह इसका इलाज करवा ही रहा था कि इस बीच कुछ चयन मैच सामने आ गए। चोट के कारण वह इस बार ठीक से निशाना नहीं लगा पाया, जिससे उनका अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन नहीं हो पाया।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!