3 महीने से इस हालत में थे नरेंद्र चंचल, पढ़ें किस कारण जाना पड़ा था अस्पताल

Edited By Vatika,Updated: 22 Jan, 2021 05:21 PM

narendra chanchal popular bhajan singer dies

प्रधानमंत्री नरेंद्र से लेकर कई राजनेताओं, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ-साथ उनके फैंस ने दुख व्यक्त किया है।

जालंधरः भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र से लेकर कई राजनेताओं, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ-साथ उनके फैंस ने दुख व्यक्त किया है। चंचल के निधन से पहले वह करीब 3 महीने से ज्यादा समय तक कोमा में रहे। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार अक्तूबर महीने में चंचल को एकाएक भूख लगनी बंद हो गई थी, जिसके बाद जांच करवाई गई तो उनके लीवर में समास्या पाई गई। 25 अक्तूबर 2020 को उन्हें दिल्ली के सरगंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर वह 29 अक्तूबर तक रहे। इसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि जिस दिन उन्हें पहली बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उस दौरान उनके ब्रेन में भी क्लोटिंग पाई गई थी। उसके बाद वह धीरे-धीरे होश खोने लगे। डॉक्टरों ने उनके कोमा में जाने के बारे में परीवार को जानकारी दी थी। तब से अब तक वह लगातार कौमा में थे। चंचल ने अंतिम बार जो रिकॉडिड भजन गाया था , "माए साडे प्यार उत्ते..'। इसके अलावा वह जगराते के दौरान खुद के तैयार किए कई भजन गाते रहते थे। कोरोना काल में भी उनका गाया गीत काफी वायरल हुआ था। 

 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!