नकोदर के पुलिस मुलाजिम की पत्नी व बेटी भी कोरोना Positive

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2020 09:40 AM

nakodar s police servant s wife and daughter are also positive

मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कोरोना संक्रमित पुलिस मुलाजिम की पत्नी व बेटी भी पॉजिटिव आई है।

नकोदर (रजनीश): मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कोरोना संक्रमित पुलिस मुलाजिम की पत्नी व बेटी भी पॉजिटिव आई है।

सिविल अस्पताल के वरिष्ठ मैडीकल अधिकारी डा. भूपिंद्र कौर ने बताया कि विगत दिवस जालंधर के डिवीजन नंबर 5 में तैनात नकोदर के मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर निवासी पुलिस मुलाजिम कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद पुलिस मुलाजिम के परिजनों के सैंपल लेकर एकांतवास किया गया था। डा. भूपेंद्र कौर ने बताया के पुलिस मुलाजिम की पत्नी व बड़ी बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा छोटी बेटी नैगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित दोनों मां-बेटी को घर में एकांतवास कर दिया गया है जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर रोजाना चैकअप करेगी। उन्होंने बताया कि शहर में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 38 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!