गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक समेत युवक काबू

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2026 09:46 AM

robbery in gurdaspur

जिला गुरदासपुर के थाना बहिरामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिला गुरदासपुर के थाना बहिरामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोटरसाइकिल समेत एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने बताया कि जांच अधिकारी हरबंस लाल पुलिस पार्टी के साथ गांव रायपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर दीनानगर की तरफ से आ रहा है। कुछ समय बाद पुलिस को बिना नंबर का एक मोटरसाइकिल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर शक के आधार पर जांच की। युवक मोटरसाइकिल से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल उसने करीब 20-25 दिन पहले पठानकोट की सब्जी मंडी से चोरी किया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप पुत्र प्रकाश चंद, निवासी वार्ड नंबर-5, बेरियां मोहल्ला, दीनानगर, हाल निवासी गांधियां, थाना दीनानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!