हवालाती ने Live होकर जेल अधिकारियों पर लगाए आरोप, 'गुप्तांग में रॉड डालकर ...'

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2021 08:59 AM

nabha security jail in trouble

नाभा सिक्योरिटी जेल फिर विवादों में है। जेल के एक हवालाती ने लाइव होकर जेल अधिकारियों के खिलाफ अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नाभा(जैन): नाभा सिक्योरिटी जेल फिर विवादों में है। जेल के एक हवालाती ने लाइव होकर जेल अधिकारियों के खिलाफ अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। हवालाती बलविन्दर सिंह ने जेल के 2 अधिकारियों सहित 5 कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उसके साथ कई दिनों से अमानवीय अत्याचार करते हुए उसके गुप्तांग में रॉड डाली गई और पीटा जाता है।

हवालाती की लाइव वीडियो चर्चा में है जो उसने अपने परिवार को भेजी है। हवालाती ने कहा कि उसकी जान खतरे में है। हवालाती की पत्नी सतिन्द्र कौर ने जेल मंत्री, राज्य मानवीय अधिकार आयोग, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, डी.जी.पी. (जेल विभाग) के पास शिकायतें भेजी हैं। सोशल वर्कर अमनदीप कौर सहोता ने केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।  बार-बार संपर्क करने पर जेल सुपरिंटैंडैंट भंगू ने मोबाइल अटैंड नहीं किया और न ही किसी अन्य अधिकारी ने लैंडलाइन फोन पर बातचीत की। डी.एस.पी. राजेश छिब्बड़ ने बताया कि उनके नोटिस में अभी तक कोई मामला नहीं आया। यदि हवालाती अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो वे शिकायत की जांच करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!