दुष्कर्म का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, बेरहमी से काट दिया गला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Jan, 2021 10:18 AM

murder of a woman after opposing rape

थाना सिटी मोगा की पुलिस ने मृतका की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे.....

मोगा(आजाद): दुष्कर्म का विरोध करने पर गांव दुन्नेके में किराए के मकान में रहती ब्यूटी पार्लर संचालिका अमनदीप कौर की उसके पड़ोस में ही रहते एक प्रवासी युवक ने हत्या कर दी। थाना सिटी मोगा की पुलिस ने मृतका की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सिटी रमनदीप सिंह भुल्लर, थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर जसवंत सिंह ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की माता कुलदीप कौर निवासी गांव सिंघावाला ने बताया कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले हुई थी। उसकी 4 साल की बेटी नवजोत है। लगभग 6 महीने पहले उसकी बेटी का तलाक हो गया। इसके बाद वह उसके पास रहने लगी। उसने कहा कि लगभग अढ़ाई महीने पहले मेरी बेटी अमनदीप कौर ने पट्टी वाली गली मोगा में सैलून खोला और वह कुछ दिनों से गांव दुन्नेके में मुल्ख राज के कमरे में किराए पर रह रही थी। वहां और भी कई लोग रहते थे। 

गत रात्रि वह अपनी बेटी को मिलने आई थी। सुबह 4 बजे के करीब वह बाथरूम गई। जब वह वापस कमरे के बाहर पहुंची तो उसकी बेटी का कमरा अंदर से बंद था और अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। जब उसने अंदर झांक कर देखा तो एक युवक अमनदीप के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था और वह उसका विरोध कर रही थी। उसके देखते ही युवक ने चाकू से अमनदीप का गला काट दिया तथा दरवाजा खोलकर फरार हो गया। जब उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। बाद में उसे पता चला कि कथित आरोपी वहीं रहता है, जिसकी पहचान संजीत राम पुत्र चंदेशवर राम निवासी गोबिंदपुर वैशाली, हाजीपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कुलदीप कौर की शिकायत पर संजीत राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद कथित आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर मृतका के शव को परिजनों को हवाले कर दिया गया।

Related Story

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!