बीच सड़क पर नवजात बच्चे का कटा शव मिला, धड़ से अलग था निचला हिस्सा

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2020 03:38 PM

murder newly born baby

सिरसा के गांव अलीका में एक नवजात बच्चे का कटा हुआ शव गली में पड़ा मिलने से लोगों में दशहत का माहौल बन गया

सिरसा(ललित): सिरसा के गांव अलीका में एक नवजात बच्चे का कटा हुआ शव गली में पड़ा मिलने से लोगों में दशहत का माहौल बन गया। बच्चे का सिर वाला हिस्सा तो था पर शरीर के नीचे वाला हिस्सा गायब था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरु की। 

जानकारी के मुताबिक बाबा रामदेव मंदिर वाली गली में एक महिला ने सुबह देखा कि गली में खून बिखरा पड़ा था और वहां पर एक बच्चे की कटी हुई लाश पड़ी थी। लाश के आसपास कुत्ते मौजूद थे। महिला ने इसकी सूचना गली के अन्य लोगों को दी। फिर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और रोड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रोड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि  सूचना मिलने के बाद पुलिस यहां पहुंच गई। उन्होंने अंदेशा जताया कि यह कटी हुई लाश किसी ने तांत्रिक के झांसे में आकर यहां फैंक दी हो व गांव के साथ लगती फिरनी के पास से कुत्ते इस  उठाकर गली में ले आए हो।

उन्होंने कहा कि शरीर का ऊपर धड़ वाला हिस्सा मौजूद है लेकिन नीचे वाला हिस्सा न होने के कारण अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि यह लाश लड़की की है या किसी लड़के की है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है कि किन महिलाओं की डिलीवरी होने वाली थी या कुछ दिनों पहले जिनके नवजात बच्चा पैदा हुआ ,थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!