कुछ पैसों की खातिर रिश्ते हुए तार-तार, भाई ने किया भाई का कत्ल

Edited By Mohit,Updated: 06 Feb, 2021 06:41 PM

murder case in balachaur

यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चनकोआ में बीती रात दो प्रवासी मजदूरों सगे भाईयों..............

बलाचौर (विनोद बैंस, ज.ब.): यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चनकोआ में बीती रात दो प्रवासी मजदूरों सगे भाईयों में पैसों के लेन देन को लेकर एक भाई द्वारा दूसरे भाई का कत्ल करने का सनसनीखेज समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस को दी जानकारी अनुसार मनजीत सिंह निवासी गांव सिंबल मजारा जो कृषि का काम करता है, उसने चनकोआ में एक प्रवासी भारती प्यारा सिंह की जमीन ठेके पर लेकर कृषि का काम शुरु किया हुआ है। खेतों में लगी हुई मोटर पर एक प्रवासी मजदूर रहता है, जिसका नाम तालिबान जो गांव धर्मपुर जिला बदायूं (यू.पी.) का रहने वाला है। 

पिछले दो सालों से यहां मनजीत सिंह के पास खेती का काम करता था और वह मोटर पर ही रहता था। उसका एक भाई श्री पाल जो ठेकेदार भगवान के पास काम करता था पिछले काफी समय से मेरी मोटर पर ही अपने भाई तालिबान के साथ रहने लग पड़ा और दोनों भाईयों में पैसों के लेन देन को लेकर कई बार झगड़ा हुआ जिसको सुलझाने के लिए मैनें कई बार प्रयास किया। 

बीती रात दौरान (4-5 फरवरी को) श्री पाल का उसको फोन आया उसकी बात मुझे समझ नहीं आ रही थी, जिस कारण मैंने उसका फोन काट दिया। आज 5 फरवरी को सुबह मुझे सूचना मिली कि उसकी मोटर पर रहते तालिबान का कत्ल हो गया है। मैं मौके पर लोगों को लेकर पहुंचा तो तालिबान की लाश पड़ी थी। सदर पुलिस के एस.एच.ओ. अवतार सिंह सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तालिबान की लाश को कब्जे में लिया। एस.एच.ओ. ने बताया कि उनको शक है कि उसके भाई ने यह कत्ल किया है जो बीती रात से मोटर से गायब था। एस.एस.पी. अलका मीना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!