प्रेमी के साथ घर से भागी मां, 2 बेटियों को लेने पहुंची वापिस तो पति ने डंडे मार किया कत्ल

Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2020 12:12 PM

गांव लंडेके में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सर्बजीत कौर (40), जो 3 बच्चों की मां थी, कई

मोगा(आजाद) : गांव लंडेके में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सर्बजीत कौर (40), जो 3 बच्चों की मां थी, कई माह से घर से गायब थी। गत दिवस ही घर वापस आई थी।

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लछमन सिंह निवासी गांव लंडेके ने कहा कि बड़ी बहन सर्बजीत जीजा जगदीश सिंह, 2 बेटियां और 1 बेटे के साथ करीब 7 साल से एम.पी. बस्ती गांव लंडेके में रह रही थी। जीजा अक्सर झगड़ा करता रहता था और शक भी करता था। 27 जुलाई को जब बहन को मिलने गया, तो दोनों आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। उन्हें समझाकर चुप करवा दिया और वहीं उनके घर रुक गया। मोहल्ला के लोगों ने बताया कि उक्त महिला के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे।

सोमवार को महिला घर का समान व अपनी 2 बेटियों को भी साथ ले जा रही थी लेकिन उसके पति जगजीत सिंह ने कहा कि वह घर पर रहकर जवान बेटियों व बेटे का पालन पोषण करे। महिला ने एक न सुनी और रात के समय बाहर से आदमी बुलाकर घर पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच गुस्साएं पति ने डंडे से उसके सिर में वार किया जिस कारण सर्बजीत कौर  की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. बरजिन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको काबू कर लिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!