3 hours ago
5 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
होशियारपुर में 125 से भी ज्यादा झुग्गियां जलकर राख
Edited By Mohit,Updated: 07 Dec, 2019 06:40 PM
होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर फुगलाना में 125 से भी ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): होशियारपुर-फगवाड़ा मेन रोड पर थाना मेहटियाना के अधीन आते गांव फुगलाना में शनिवार दोपहर के समय गांव के बाहर बिहार व यू.पी.के रहने वाले करीब 125 मजदूरों के झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही होशियारपुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन तबतक मजदूरों के लाखों रुपए के सामान व नगदी पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो चुका था। इसी बीच रास्ते से सांसद व केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश गुजर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच उन्होंने प्रभावित मजदूरों को सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। थोड़ी देर बाद ही चब्बेवाल हल्के के विधायक डॉ.राजकुमार भी मौके पर पहुंच बचाव व राहत कार्य में जुट मजदूरों को दिलासा दे राज्य सरकार से मदद उपलब्ध करवाने की बात कही। उजड़े आशियाना को देख मजदूरों का रो-रोकर हुआ हाल बेहाल फुगलाना गांव के बाहर झुग्गियों में यू.पी. व बिहार के लोग अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को घर के पुरुष सदस्य काम करने के लिए खेतों में गए थे वहीं झुग्गी में महिलाएं व बच्चे ही थे। दोपहर 1 बजे के करीब कैसे झुग्गियों में आग फैल गई किसी को पता नहीं चला। चीख पुकार सुन आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने फौरन ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड होशियारपुर को दे दी। इस दौरान झुग्गी में रहने वाली महिलाएं आनन फानन में बच्चों को झुग्गियों से बाहर लेकर भागकर जान बचाई। आग इतनी तेज फैली की लोग अपने झुग्गियों से कुछ भी सामान व नगदी नहीं बचा सके। आग की एक चिंगारी ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा मौके पर आगजनी के शिकार हुए लोगों तेजपाल, संजीव, अमर सिंह, हरिओम, राजविन्द्र ने बताया कि झुग्गी में नगदी ही नहीं बल्कि कपड़े सहित तमाम सामान जलकर राख में तब्दील हो गया है। प्रभावित मसजूरों ने बताया कि तिनका तिनका जोड़कर हम लोगों ने झोंपड़ी बनाई ती लेकिन आग की एक चिंगारी ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा। सर्दी के इस मौसम में अब हम अपने परिवार को लेकर कहां जाए समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि खाने पीने का सब सामान व बच्चों के लिए दूध लाने के लिए भी हमारे पास अब रुपए नहीं हैं।
USD $
24/06/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes