भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग से छेड़छाड़, उखाड़ा चांदी का सिक्का

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2022 10:56 AM

molestation with lord shiva

सिविल लाइन श्मशानघाट के अंदर बने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग से छेड़छाड़ हुई है।

लुधियाना (बेरी): सिविल लाइन श्मशानघाट के अंदर बने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग से छेड़छाड़ हुई है। एक अधेड़ ने तीखे औजार से शिवलिंग के ऊपर ओम लिखा हुआ चांदी का सिक्का उखाड़ लिया।

जब मंदिर के पुजारी ने देखा तो सी.सी.टी.वी. कैमरा चैक किया गया जिसमें आरोपी सिक्का उखाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 5 बजे अधेड़ आयु का एक आदमी मंदिर में आया और उक्त वारदात को अंजाम दिया। फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई है जोकि चंद्र नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, ए.सी.पी. हरीश बहल ने कहा कि मामला ध्यान में आया है, शिकयात लेकर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!