पंजाब में मॉडर्न जेल अंदर फिर मिले 5 टच मोबाइल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Edited By Urmila,Updated: 30 Mar, 2026 12:56 PM

mobile phone recovered at modern jail faridkot

डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि  हमेशा विवादों में रहने वाली फरीदकोट की मॉडर्न जेल में एक और सरप्राइज चेकिंग के दौरान जेल की अलग-अलग बैरकों में बंद पांच कैदियों से पांच टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए हैं।

फरीदकोट (जगतार दोसांझ): डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि  हमेशा विवादों में रहने वाली फरीदकोट की मॉडर्न जेल में एक और सरप्राइज चेकिंग के दौरान जेल की अलग-अलग बैरकों में बंद पांच कैदियों से पांच टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले जेल प्रशासन की शिकायत पर जिला पुलिस ने छह मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिलने पर अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया था और अब फिर से जेल प्रशासन की शिकायत पर जिला पुलिस ने पांच कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

dsp

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब जेल के अंदर पाबंदीशुदा सामान मिला हो, जिसमें चाहे मोबाइल फोन हो, ड्रग्स हो या दूसरी बैन चीजें, इनकी बरामदगी लगातार हो रही है, जो जेल के सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करती है। हालांकि जेल प्रशासन लगातार दावा करता है कि बाहरी दीवार से जेल के अंदर सामान फेंका जा रहा है और कैदियों तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर यह घटना बार-बार हो रही है, तो जेल की दीवार के साथ सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे हैं? इससे यह भी पता चलता है कि जेल के ही एक कर्मचारी की मिलीभगत से भी प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर कैदियों तक आसानी से पहुंच रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!