सरकारी स्कूलों में फिर बनेगा 'मिड डे मील', मैन्यू को लेकर किया गया यह फैसला

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2022 01:37 PM

mid day meal

कोरोना के कारण शहर के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील को होटलों में बनाया जाना शुरू किया गया था

चंडीगढ़ (आशीष): कोरोना के कारण शहर के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील को होटलों में बनाया जाना शुरू किया गया था। पहले मिड डे मील स्कूल में ही तैयार किया जाता था। अब कोरोना पाबंदियों के हटने के बाद शहर के सरकारी स्कूलों की रसोई में फिर मिड डे मील पकाना शुरू कर दिया जाएगा। यह खाना बच्चों को उनके स्वाद अनुसार तैयार कर दिया जाएगा, जो हर रोज बदले हुए मैन्यू के साथ मिलेगा। खाना देने और चैक करने की जिम्मेदारी स्कूल अध्यापक की होगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधान सभा सेशन को लेकर कांग्रेस ने रखी मांग

डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन डा. पालिका अरोड़ा की अध्यक्षता में बीते दिन सेक्टर -18 के गवर्नमेंट गर्ल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई बैठक में सभी स्कूल प्रिंसिपल और हेडमास्टरों से स्कूल स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। यह जानकारी मांगी गई है कि उनके स्कूल में कितने बच्चे हैं, जिन्हें मिड डे मील दिया जाता है। इसके साथ स्कूल में स्पेस की जानकारी और ज्यादातर बच्चे कौन से राज्य के साथ संबंध रखते हैं, यह जानकारी भी स्कूलों को देनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : राज्य सभा मतदानः CM भगवंत मान को राजा वड़िंग ने लिखा पत्र, की यह अपील

स्वाद अनुसार पौष्टिक खाना होगा तैयार
सरकारी स्कूलों से बच्चों के राज्यों की जानकारी इसलिए मांगी जा रही है क्योंकि बच्चों को उसके राज्य के प्रसिद्ध व्यंजन के अनुसार पौष्टिक खाना दिया जाएगा। शहर के स्कूलों में पंजाब, हरियाणा, मद्रास, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के बच्चों की संख्या ज्यादा है। बच्चों को उनके राज्यों के खाने की विशेषता के अनुसार हर स्कूल में मिड डे मील बना कर परोसा जाएगा।

यह भी पढ़ें : CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब पंजाब के लोग देख सकेंगे विधानसभा का LIVE टेलिकास्ट

70 हजार बच्चों को परोसा जाता है मिड डे मील
चंडीगढ़ में 116 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें एक लाख 45 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। 70 हजार बच्चे ऐसे हैं, जो कि राइट टू एजुकेशन एक्ट के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे हैं, जिनको यह मिड डे मील परोसा जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना से पहले मिड डे मील शिवालिक होटल सेक्टर -17 सेक्टर-42 स्थित होटल मैनेजमेंट कॉलेज और चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग और शहर के सरकारी स्कूलों में चल रही सात किचन में तैयार कर बच्चों को परोसा जाता था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!