सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने कर दिया कमाल, मामला जान हो जाएंगे हैरान

Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2024 10:30 AM

media viral photo did wonders you will be surprised to know the matter

सोशल मीडिया ने ऐसा कमाल दिखाया कि एक व्यक्ति की चोरी हुई एक्टिवा उसे वापस मिल गई।

लुधियाना (राज): सोशल मीडिया ने ऐसा कमाल दिखाया कि एक व्यक्ति की चोरी हुई एक्टिवा उसे वापस मिल गई। दरअसल पंजाब केसरी ने एक्टिवा चोरी का समाचार और फुटेज में कैद चोर की फोटो प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। उसमें आरोपी चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा था।

इसी वायरल हुई न्यूज से पकड़े जाने के डर से चोर घबरा गया और उसे कुछ नहीं सूझा तो वह चोरीशुदा एक्टिवा को वापस उसी जगह खड़ी कर गया जहां से उसे चुराया था। एक्टिवा देखकर घर मालिक बहुत हैरान हुआ। जब उसने फिर सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो वहीं युवक एक्टिवा छोड़ते नजर आया जोकि उसे चुराकर ले गया था।

जानकारी के मुताबिक एक्टिवा चोरी की घटना 20 जुलाई को हुई थी। माधोपुरी के रहने वाले अरविंदपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही पंजाब केसरी में आरोपी की फोटो सहित न्यूज लगी तो उसने उक्त उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी का इम्पैक्ट उसे मिला। चोर उसकी एक्टिवा को वीरवार की देर शाम करीब 7 बजे वापस उसके घर के बाहर छोड़ कर चला गया। यहा तक कि वह एक्टिवा की चाबी भी साथ लगी छोड़ गया। उसकी यह हरकत भी बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। एक्टिवा मिलने पर अरविंदपाल सिंह ने पंजाब केसरी का धन्यवाद किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!