मैकडॉनल्ड पार्किंग में पेशाब करने से रोकना पड़ा भारी, गार्ड-मैनेजर पर हमला

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2026 09:15 AM

mcdonald s parking ludhiana

पुलिस ने तीन आरोपियों करन रणबीर सिंह, हरदीप सिंह, और बलविंदर सिंह के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकियां ...

लुधियाना (राज): जालंधर बाईपास स्थित मेट्रो के समीप मैकडॉनल्ड आउटलेट की पार्किंग में पेशाब करने से रोकने पर तीन युवकों द्वारा सुरक्षा गार्ड और आउटलेट मैनेजर के साथ जमकर मारपीट करने व पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड राम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों करन रणबीर सिंह, हरदीप सिंह, और बलविंदर सिंह के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकियां देने  की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता सुरक्षा गार्ड राम सिंह ने बताया कि बीते 02 अगस्त की रात वह जालंधर बाईपास स्थित मेट्रो के पास मैकडॉनल्ड में बतौर सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान आरोपी पार्किंग में खुले में पेशाब करने लगे। जब सुरक्षा गार्ड राम सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपी तैश में आ गए और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब मैकडॉनल्ड के मैनेजर रविंदर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 

हंगामा बढ़ता देख जब मैकडॉनल्ड का अन्य स्टाफ इकट्ठा होकर दोनों को छुड़ाने के लिए आगे बढ़ा, तो आरोपियों ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और पूरे स्टाफ को गोली मारने की धमकी देकर डराया। इसके बाद तीनों आरोपी अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मैकडॉनल्ड व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!