दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, तीन घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Sep, 2021 12:26 PM

massive collision between two cars three injured

आज सुबह 7.30 बजे के करीब बरनाला- बठिंडा मार्ग में स्थित रॉयल पैलेस के सामने दो कारों के बीच टक्कर हो गई । जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए।

   तपा मंडी (शाम,गर्ग) :  आज सुबह 7.30 बजे के करीब बरनाला- बठिंडा मार्ग में स्थित रॉयल पैलेस के सामने दो कारों के बीच टक्कर हो गई । जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। हरीश कुमार ने बताया कि वे अपने बेटे अनाश कुमार के साथ सहारनपुर से अबोहर जा रहे थे। जब वे तपा के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार का अगला टायर पंक्चर हो गया। इस वजह से वे अपनी कार को डिवाईडर से क्रॉस कर रहे थे कि इतने में बठिंडा साइड से आती कार की उनकी कार के साथ टक्कर हो गई।  इस दौरान बठिंडा साइड से आती कार में सवार सचिन कुमार, रवि भूषण और कार ड्राइवर जख्मी हुए।  

हादसा इतना जबरद्स्त था कि दोनों कारों के परखच्चे दूर जाकर गिरे। इस दौरान मिनी सहारा कल्ब वॉलंटियर्स और कुछ समाज सेवक घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने दोनों कारों के जख्मियों को एंबुलेस और मोटरसाइकिल की मदद से उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सड़क के बीच कार पलटने की वजह से आवाजाही काफी प्रभावित हुई। इस दौरान एस.एच.ओ. जसविंदर सिंह और उनकी टीम ने वहां पहुंचकर कार को हटाकर आवाजाही चालू करवाई। 
 पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!