2025 में शादी करवाने का बना रहे प्लान तो पढ़ लें यह खबर

Edited By Urmila,Updated: 18 Nov, 2024 02:52 PM

marriage dates in 2025

अगर आप भी अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. साल 2025 में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए 107 शुभ दिन आ रहे हैं।

लुधियाना: अगर आप भी अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। साल 2025 में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए 107 दिन शुभ मुहूर्त आ रहे हैं। पिछले 2 वर्षों की तुलना में इस वर्ष विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों के लिए अधिक मुहूर्त आ रहे हैं।

विवाह एवं अन्य मंगल कार्यों के लिए शुक्र ग्रह शुभ माना जाता है। 2025 में शुक्र 11 महीने तक लग्न में रहेगा। वर्ष के अंत में 12 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक शुक्र तारा डूब जायेगा। बीच में कोई मंगल कार्य नहीं होगा। वहीं 2025 में 10 जून से 6 जुलाई तक गुरु अस्त में कोई भी मंगल कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है।

1 फरवरी 2026 से शुक्र का उदय होगा और मंगल कार्यों के शुभ चरण भी शुरू हो जायेंगे। लेकिन ये मुहूर्त भी कुछ दिनों तक रहेंगे क्योंकि होली शुरू होने के कारण 7 मार्च से 14 मार्च तक शुभ कार्य बंद रहेंगे।

2025 में दिन के मुहूर्त

जनवरी: 17, 19, 22

फरवरी: 4, 7, 13, 15, 18, 19, 21, 25

मार्च: 3, 6, 7, 12

अप्रैल: 14, 19, 20, 21, 22, 25, 30

मई: 1, 6, 8, 17, 18, 19, 28

जून: 1, 2, 4, 7

जुलाई: 12, 13, 21, 29

अगस्त: 1, 6, 8, 9, 25, 28, 29

सितंबर: 2, 4, 5, 22

अक्टूबर: 1, 2, 3, 7, 11, 26, 27, 28, 29, 30, 31

नवंबर: 2, 3, 8, 13, 23

रात के मुहूर्त

जनवरी: 16, 18, 21, 24, 30

फरवरी: 14, 20

मार्च: 5, 6, 11

अप्रैल: 16, 18, 22, 29, 30

मई: 5, 7, 15, 18

जून: 1, 4

जुलाई: 11, 12, 13, 20, 21, 28, 31

अगस्त: 1, 3, 7, 8, 13, 17, 18, 24, 28

सितंबर: 1, 2, 3, 4, 5, 26, 27, 29

अक्टूबर: 1, 2, 11, 22, 24

नवंबर: 3, 7, 12, 22, 24, 25, 26, 27, 29 और 30

दिसंबर: 4 और 5

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!