Edited By Kamini,Updated: 02 Aug, 2025 04:35 PM

लुधियाना में एक पति-पत्नी का घिनौना कांड सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लुधियाना (अनिल): लुधियाना में एक पति-पत्नी का घिनौना कांड सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पीएयू की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता अपार जैन वासी राजा गार्डन ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
शिकायतकर्ता ने गौरव शर्मा केसरी और उसकी पत्नी ज्योति शर्मा निवासी शिमला से एक प्लाट 23 लाख रुपए देकर बयाना किया गया था जिसके बाद आरोपियों द्वारा प्लाट की रजिस्ट्री करवाने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ ममला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here