पंजाब में लाखों वाहन चालकों के लिए बुरी खबर, पड़ गया नया पंगा, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2025 10:17 AM

lakhs of vehicle owners of punjab are troubled

हर बार ट्रैफिक पुलिस चालान करती है और कहती है आर.सी. दिखाओ।

लुधियाना(राम): जिले सहित पूरे पंजाब में वाहन मालिक पिछले कई महीनों से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आर.सी.) न मिलने से बेहद परेशान हैं। हालात ये हैं कि अक्तूबर 2024 के बाद से अब तक एक भी आर.सी. प्रिंट नहीं हुई। नतीजा यह है कि लोगों की गाड़ियों के लोन प्रोसैस अटक गए हैं, ट्रैफिक पुलिस आए दिन चालान काट रही है और वाहन मालिक डीलरों व आर.टी.ए. दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब में फिलहाल करीब 7 लाख आर.सी. पैंडिंग हैं। वहीं रोजाना 1500 से ज्यादा गाड़ियां बिक रही हैं जिससे यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। आवेदक बताते हैं कि दिसम्बर 2024 में नई एक्टिवा खरीदी थी लेकिन अब तक आर.सी. नहीं मिली। डीलर का जवाब है कि अभी तो अक्टूबर वालों की भी नहीं आई। इसी तरह दूसरे आवेदक ने जनवरी 2025 में नई कार खरीदी। उनका कहना है कि हर बार ट्रैफिक पुलिस चालान करती है और कहती है आर.सी. दिखाओ। कई बार डीलर को फोन किया हर बार यही जवाब मिलता है कि जब प्रिंट होगी, घर आ जाएगी। तीसरे आवेदक ने फरवरी में बेटी को कार गिफ्ट की थी लेकिन उसकी आर.सी. अब तक नहीं आई। संजीव कुमार कहते हैं कि बेटी ने बिना कागज कार चलाने से मना कर दिया है, अब कार घर में खड़ी है।

आर.टी.ए. दफ्तर का जवाब– हैड ऑफिस से पूछो
जब आर.टी.ए. अधिकारी कुलदीप बावा से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हैड ऑफिस से जानकारी लें। वाहन मालिकों का कहना है कि हर दफ्तर में यही टालने वाला जवाब मिलता है।

मंत्री बोले – समस्या जल्द हल होगी
इस मुद्दे पर पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पहले यह काम एक प्राइवेट कंपनी करती थी लेकिन उसने अनुबंध तोड़ दिया। उसके बाद सरकार ने खुद जिम्मेदारी ली। उस समय करीब 10 लाख आर.सी. पैंडिंग थीं जिनमें से 6 लाख प्रिंट हो चुकी हैं, 4 लाख अभी बाकी हैं।” भुल्लर ने बताया कि पंजाब में रोजाना करीब 25,000 आरसी की मांग आती है। 2 दिन पहले प्रिंटिंग मशीन में तकनीकी दिक्कत आई थी जो अब ठीक कर दी गई है। अगले 10-20 दिनों में सभी पैंडिंग आर.सी. प्रिंट होकर लोगों के घर पहुंच जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!