मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान, पंजाब में इस पार्टी का जीतना समय की मांग

Edited By Kamini,Updated: 28 Dec, 2021 09:32 PM

manjinder singh sirsa statement victory of this party in punjab

भाजपा सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि पंजाब को और तबाही से बचाने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि अगर भाजपा राज्य की बागडोर संभालती तो स्थिति कुछ और होती। आज पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है व...

चंडीगढ़: भाजपा सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि पंजाब को और तबाही से बचाने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि अगर भाजपा राज्य की बागडोर संभालती तो स्थिति कुछ और होती। आज पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है व राज्य नशीले पदार्थों की समस्या और गैंगस्टर संस्कृति का सामना कर रहा है। अगर पंजाब को विकास के अगले पड़ाव पर ले जाना है तो इन मुद्दों को सुलझाना होगा।

सिरसा ने कहा कि भाजपा यह समझती है कि पंजाब और इसके लोगों की देश और दुनिया के लिए अहमीयत क्या है। सिर्फ भाजपा ही राज्य को तरक्की के रास्ते लेकर जा सकती है व आ रही मुश्किलें से इसका पिछा छुड़ा सकती है। जो भी पंजाब और इसके लोगों की भलाई सोचते हैं वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज अलग-अलग पार्टियों के नेता घटिया राजनीति कर रहे हैं और कोई पुलिस को बुरा कह रहा है और कोई लोगों को खुश करने के लिए भंगड़े डाल रहा है। पंजाब को संजीदा लीडरशिप की जरूरत है जो पंजाब की समस्याएं समझती हो इसके भौगोलिक मसले समझती हो। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि समय के शासकों ने इस राज्य का बड़ा नुक्सान किया है। आज भाजपा सोचती है कि उसने अपने सहयोगियों को राज्य चलाने की अनुमति देकर पंजाब का बहुत बड़ा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तुलना हिमाचल प्रदेश या ओडिशा समेत अन्य राज्यों से नहीं की जा सकती। पंजाब देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला गया तो अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी इसकी तारीफ की थी। भाजपा समझती है राज्य को सही रास्ते पर ले जाने का यह सही समय है और लोगों को समझना चाहिए कि बीजेपी इसके लिए कितनी गंभीर है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के बाद राज्य में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री होगा जो राज्य की प्रगति, लोगों के कल्याण और राज्य की समृद्धि के लिए काम करेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!