Edited By Urmila,Updated: 18 Jun, 2022 02:22 PM

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संगरूर पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे संगरूर के व्यापारियों से बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा अन्य नेता भी ...
संगरूर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संगरूर पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे संगरूर के व्यापारियों से बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा अन्य नेता भी मौजूद थे। सी.एम. भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के लिए बहुत कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने कई भ्रष्ट लोगों पर नकेल कसी है और ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उद्योग, कृषि, गरीबों से जुड़े बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि संगरूर में केजरीवाल परसों आएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 3 महीने में आप सरकार ने जो काम करवाएं हैं उसका डंका गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी बजने लगा है।
उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि संगरूर को रोल मॉडल बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि वह गारंटी देते हैं कि जिस दिन भगवंत मान ने पंजाब के लोगों का एक रुपया खा लिया, समझ लो कि यह रुपया नहीं था, सल्फास की गोली थी। इस मौके पर भगवंत मान ने भी अपने विरोधियों की जमकर धुनाई की। उन्होंने कहा, "हम लोगों द्वारा हमें दी गई शक्ति का उपयोग कर रहे हैं।" केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना पर बोलते हुए, भगवंत मान ने कहा कि वह इस फैसले को वापिस लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की सेवा करने का अवसर चाहिए और पेंशन भी मिले। उन्होंने कहा कि पंजाब की लॉ एंड आर्डर से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "हमें साथ रहना है और एक रहना है।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here