पंजाब में बड़ी घटना, फिरौती के लिए वारदात करने आए शूटर ने अपने साथी के सिर में मारी गोली

Edited By Kamini,Updated: 13 May, 2026 12:39 PM

major incident in punjab

पंजाब में बड़ी वारदात सामने आई है। पंजाब के एक पोल्ट्री फार्म के मालिक से मांगी गई लाखों रुपये की फिरौती न मिलने पर खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के फतेहाबाद शहर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस कर्मचारियों की तलाश कर रही थी।

तरनतारन (रमन): पंजाब में बड़ी वारदात सामने आई है। कुछ दिन पहले पंजाब के एक पोल्ट्री फार्म के मालिक से मांगी गई लाखों रुपये की फिरौती न मिलने पर खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के फतेहाबाद शहर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस कर्मचारियों की तलाश कर रही थी। कल देर रात फिर से पोल्ट्री फार्म मालिक के घर पर फायरिंग कर फरार हुए 2 कथित आरोपियों में से एक की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद का रहने वाला रवि बेटा चरणजीत सिंह अपने साथी डीसी के साथ लखबीर सिंह लांडा से लाखों रुपये की फिरौती मांगने के लिए देर रात एक घर पर फायरिंग करने पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वे घर से यह कहकर निकले थे कि वे एक धार्मिक स्थल पर जा रहे हैं। दोनों के वारदात को अंजाम देने के बाद डीसी पुत्र लक्खा सिंह निवासी फतेहाबाद के हाथ में मौजूद पिस्तौल से गोली उसके साथी रवि के सिर में लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना गोइंदवाल साहिब की हेड सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं उसके दूसरे साथी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!