फौज के काफिले के साथ घटा बड़ा हादसा, सूबेदार की मौत, कई घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2022 09:04 PM

major accident happened with army convoy

फतेहगढ़ साहिब में जी.टी. रोड मैकडोनल ज्यूणपुरा नजदीक घटे एक सड़क हादसे में मिलिट्री के सूबेदार की मौत हो गई, जबकि दो जवान गंभीर रूप में घायल हो गए।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): फतेहगढ़ साहिब में जी.टी. रोड मैकडोनल ज्यूणपुरा नजदीक घटे एक सड़क हादसे में मिलिट्री के सूबेदार की मौत हो गई, जबकि दो जवान गंभीर रूप में घायल हो गए। थाना मूलेपुर के जांच अधिकारी ए.एस.आई. जगजीत सिंह ने बताया कि मिलिट्री के जवान अम्बाला से फिरोजपुर काफिले के साथ जा रहे थे कि रास्ते में राजपुरा से सरहन्द जी.टी. रोड पर मिलिट्री के ट्रक को गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी और इस दर्दनाक हादसे में मिलिट्री के सूबेदार की मौत हो गई जबकि दो जवान गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
 
घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाख़िल करवाया गया, जिनको बाद में मिलिट्री अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। सड़क हादसे में मारे गए सूबेदार की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी धैर्यवान के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मुलजिम ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फ़रार हो गया है, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की तरफ से छापेमारी की जा रही है और जल्दी ही मुलजिम को काबू कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!