Ludhiana : शराब तस्कर पर पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Sep, 2024 06:13 PM

ludhiana police tightens noose on liquor smuggler

दुगरी इलाके में शराब की तस्करी करने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने एक आरोपी  को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 36 बोतलें अवैध शराब बरामद की है।

लुधियाना  (गौतम ): दुगरी इलाके में शराब की तस्करी करने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने एक आरोपी  को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 36 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के आधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान दुगरी फेस 3 के ररहने वाले सुनील सिंगला के रूप मे की है। 

सब इंस्पेक्टर गौरव चौहान ने बताया कि उनकी टीम इलाके मे चैकिंग कर रही थी तो उनको सूचना मिली की आरोपी ई रिक्शा में अवैध शराब लेकर दुगरी से फेस 2 की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने आरोपी को दुगरी लाइट्स पर नाकाबंदी कर काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज़ अन्य मामलों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!