लुधियाना सब्जी मंडी में मचा हड़कंप, चिंता में लोग

Edited By Kalash,Updated: 02 Oct, 2025 01:46 PM

ludhiana people worried

इस घटना से मंडी के अन्य आढ़तियों और व्यापारियों में रोष फैल गया है।

लुधियान (गणेश): सब्जी मंडी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां आढ़ती की दुकान से करीब 80 से 90 हजार रुपये नकद चोरी हो गए, जिससे पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक के मुताबिक दुकान पर रात को ठहरने वाले तीन युवक इस घटना के पीछे संदेह के घेरे में हैं। बताया जा रहा है कि ये युवक नशे के आदी थे और आशंका है कि चोरी भी इन्हीं ने की होगी। हालांकि अब तक युवकों ने चोरी की बात स्वीकार नहीं की है।

इस घटना से मंडी के अन्य आढ़तियों और व्यापारियों में रोष फैल गया है। उनका कहना है कि लगातार हो रही इस तरह की वारदातें कारोबारियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं। व्यापारी वर्ग ने मांग की है कि मंडी का माहौल सुरक्षित रखने के लिए सख़्त कदम उठाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!