गुरु गोबिंद सिंह मार्ग का गेट तोड़ने पर क्यों भड़की SGPC,  जानें क्या है मामला

Edited By Vatika,Updated: 18 Mar, 2023 10:18 AM

ludhiana guru gobind singh marg gate demolish

अधिकारियों के खिलाफ एस.जी.पी.सी. ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

लुधियानाः यहां गुरु गोबिंद सिंह मार्ग पर बने गेट को तोड़ने पर   शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रोष व्यक्त किया है। दरअसल, एस.जी.पी.सी. का कहना है कि इस गेट पर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम और खंडा साहिब को उतारा नहीं गया और उसकी बेअदबी की गई। वहीं सिख मर्यादा का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एस.जी.पी.सी. ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

PunjabKesari

दरअसल, केंद्र की नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा सड़क का विस्तार व नवीनीकरण किया जा रहा था। इस गेट पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम और खंडा साहिब था। एस.जी.पी.सी.  का कहना है कि  गुरु गोबिंद सिंह मार्ग का उद्घाटन 1972 में हुआ था और यह सिख विरासत का हिस्सा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि  सिख धर्म से जुड़े चिन्हों व मर्यादा की पवित्रता बनाए रखना लेकिन ऐसा नहीं करके सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है।  गुरु के नाम का अपमान कड़ी निंदा योग्य व असहनीय है। साथ ही एस.जी.पी.सी. ने उल्लंघन करने वाले  अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!